गांधी मैदान पार्क – भराव पर, बिहार शरीफ
शहर के बीचों-बीच एक छोटा सा सुंदर पार्क, जहाँ अच्छी-खासी हरियाली, बीच में बहुत बड़ा फव्वारा, बच्चों के लिए झूले और बैठने की जगह है। सुबह-शाम लोग जॉगिंग, योगा करते हैं। परिवार के साथ शाम बिताने, बच्चों को खेलाने और ताज़ी हवा लेने के लिए यह बिहार शरीफ की सबसे पसंदीदा जगह है।
चारों ओर हरे-भरे पेड़, मौसमी फूल और साफ-सुथरा लॉन जो मन को शांति देता है।
पार्क के ठीक बीच में आकर्षक फव्वारा, शाम को जिसका नज़ारा बहुत सुंदर लगता है।
छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित झूले, स्लाइड और खेलने की खुली जगह।
परिवार और बुजुर्गों के लिए छायादार बेंच, जहाँ आप आराम से बैठ सकते हैं।






गांधी मैदान पार्क, भराव पर, बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार - 803101